Friday, August 5, 2011

Mumbai Police : 14 घंटे इंतजार करती रही मुंबई पुलिस

मुंबई । देश में खुफिया तंत्र की नाकामी और सूचना मिलने पर उसकी वास्तविकता पता लगाने की क्षमता किस कदर कमजोर है इसका एक उदाहरण देखिए। दरअसल मुंबई पुलिस मछुआरों से मिली सूचना पर लगातार 14 घंटे तक समुद्र की निगरानी करती रही लेकिन उसे कुछ भी हाथ नहीं लगा।


दरअसल मछुआरों ने पुलिस को सूचना की दी कि कुछ विदेशी शिप भारतीय सीमा में बिना इजाजत दखल दे रहे हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस लगातार 14 घंटों तक शिप की तलाशी के लिए इंजतार करती रही। नियमों के अनुसार संदिग्ध सूचना मिलने पर पुलिस को तुरंत ही कोस्ट गार्ड को सूचित करना चाहिए था लेकिन उसने ऎसा नहीं किया। ठीक एक दिन बाद पुलिस ने जब कोस्ट गार्ड को सूचना दी तो पता चला कि वर्सोवा बीच पर एमवी पवित शिप फंसा हुआ है। जिसकी संदिग्ध सवचना मछुआरों ने पुलिस को दी थी।

No comments:

Post a Comment