Saturday, September 3, 2011

Police Bollywood: मौत के बाद भी अलग नहीं हुआ याहू शम्मी कपूर का कश्मीर प्रेम, झेलम और डल झील में समा गई शम्मी की राख

बीते दौर के प्रख्यात अभिनेता शम्मी कपूर की अस्थियां जम्मू एवं कश्मीर की डल झील में प्रवाहित की गईं।
'कश्मीर की कली' और 'जंगली' जैसी फिल्मों में बॉलीवुड सुंदरियों के साथ कश्मीर की वादियों में शूटिंग कर चुके शम्मी के गीत 'तारीफ करूं क्या उसकी' की शूटिंग इसी डल झील में हुई थी। अब अपनी मौत के बाद वह हमेशा के लिए यहां का हिस्सा बन गए हैं।


शम्मी का गत 14 अगस्त को निधन हो गया था। उनके बेटे आदित्य राज कपूर ने उनकी अस्थियां डल झील में प्रवाहित कीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य राज अपनी बहन कंचन व शबाना आजमी, विनोद खन्ना, आशा पारेख, शर्मिला टेगौर, अमिताभ बच्चन और टीना मुनीम जैसे कलाकारों के साथ कश्मीर पहुंचे थे।
आदित्य राज ने बताया, "हां, हमने डल झील में अस्थियां प्रवाहित की हैं।"
आदित्य राज अन्य कलाकारों के साथ शुक्रवार सुबह यहां से श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे।

No comments:

Post a Comment