Friday, September 16, 2011

MP Police: Facebook: फेसबुक पर टिप्पणी पड़ी भारी, आरोपी गिरफ्तार...

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में फेसबुक पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी कर लोगों की भावनाएं भड़काने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया तथा फेसबुक से उसके द्वारा की गई टिप्पणी को हटा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जावरा में रहने वाले सुशील जैन ने एक समुदाय विशेष के धर्मग्रंथ के बार में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण संबंधित समुदाय के लोग कल बेहद आक्रोशित हो गये थे।

इस समुदाय के लोगों ने कल देर रात को जावरा पुलिस थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शित किया था। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने घेराव बंद कर दिया था।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद तड़के आरोपी सुशील जैन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बाद में फेसबुक पर डाली गई आपाजिनक टिप्पणी को भी हटा दिया है।

No comments:

Post a Comment