Friday, September 2, 2011

Maharastra Police: mumbai traffic police: गृह मंत्री के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस में रिक्त पदों को भरा, 50 महिलाओं को मिला मौका

मुंबई। मंगलवार से, मुंबई शहर में यातायात को नियंत्रित करते हुए अब महिलाएं कई जगह नजर आएंगी। क्योंकि यातायात विभाग में अब 50 और महिलाओं की भर्ती कर ली गई है। अब तक इस विभाग में महिलाओं की संख्या बहुत कम थी।

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री आर.आर. पाटील के निर्देश के बाद ही ट्रैफिक पुलिस में रिक्त पदों को भरा गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) बृजेश सिंह का कहना था कि इस काम की प्रकृति कुछ अलग तरह की होने की वजह से अभी तक इस विभाग में बहुत कम महिलाओं की ही भर्ती हो पाई थी, लेकिन अब बाकी रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं।

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सभी महिलाओं को पिस्तौल रखने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment