Monday, September 5, 2011

Police Career: UP Police: उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमाण्डर, प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा- २०११ ..क्लिक करें

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमाण्डर, प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा- २०११

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमाण्डर, प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा- २०११ हेतु प्रवेश पत्र जारी

उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमाण्डर, प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा- २०११ प्रदेश के समस्त जनपदों में निर्धारित किये गए ७५ केन्द्रों पर दिनांक ०५-०९-२०११ से प्रारंभ हो रही है| जनपद- वाराणसी, इलाहाबाद व मेरठ में दो-दो परीक्षा केंद्र निश्चित किये गए हैं| उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी की ४३वी वाहिनी एटा, २८वी वाहिनी इटावा, चतुर्थ वाहिनी धूमनगंज, इलाहाबाद, ८वी वाहिनी बरेली, १०वी वाहिनी बाराबंकी, २३वी वाहिनी मुरादाबाद, छठी वाहिनी, मेरठ, २५वी वाहिनी रायबरेली, ११वी वाहिनी सीतापुर, ३४वी वाहिनी वाराणसी एवं ४१वी वाहिनी गाज़ियाबाद में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं| प्रत्येक केंद्र पर शारीरिक मानक परीक्षा इस हेतु गठित बोर्ड द्वारा करायी जाएगी, जिसके सदस्य परगना मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, चिकित्साधिकारी/क्रीडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक होंगे| इस परीक्षण के दौरान अभ्यर्थी द्वारा भरे गए ओ० एम० आर० आवेदन पत्र की प्रविष्टियों का मिलान उनके मूल प्रमाण पत्रों से किया जाएगा| मूल प्रमाण पत्रों की सन्निरीक्षा के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों में से पुरुष अभ्यर्थियों की सीने की माप एवं महिला अभ्यर्थियों का वज़न तथा सभी की लम्बाई की माप निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिया जायेगा | उक्त परीक्षा से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाईन न० ०५२२-२२३७३९८ व ९४५४४०४७८६ पर प्रातः १०:०० बजे से सायं ०५:०० बजे तक संपर्क किया जा सकता है एवं अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र इस वेबसाइट पर नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं| इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र में भरे गए विवरण अथवा अन्य किसी कारण से जो अभ्यर्थी अभ्यर्थी अर्ह नहीं पाए गए हैं वे अपना आवेदन निरस्त होने

No comments:

Post a Comment