Sunday, July 24, 2011

Delhi Police : रईसजादों की लड़की किडनेप की कोशिश, दो गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में दो अलग अलग जगहों पर लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की गई। द्वारका में 10 साल की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। लेकिन, लोगों ने अपहरणकर्ताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घिटोरनी इलाके में पांच रईसजादों ने चार लड़कियों को मौजमस्ती के लिए अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने पांच में से दो को गिरफ्तार कर लिया। तीन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से लड़की को भी छुड़ा लिया।


गौरतलब है कि द्वारका में डीपीएस स्कूल के सामने अपहरणकर्ता 10 साल की छात्रा को मारुति वैन में अपहरणकर ले जाने लगे। तभी आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद महिलाओं की शोर सुनकर लोग जमा हो गए। वैन में सवार अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जबकि, घिटोरनी इलाके में मॉल से निकल कर कैब में बैठ रही चार लड़कियों को बीती रात एक स्कॉर्पियो में सवार पांच रईसजादों ने अगवा करने की कोशिश की। इन पांच लड़कों ने चारों लड़कियों को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में खींचने की कोशिश की। हाथापाई और लड़कियों द्वारा शोर मचाने पर रईसजादे एक लड़की को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

No comments:

Post a Comment