Tuesday, August 2, 2011

Rajasthan Police :45 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले

5 इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा, 7 इंस्पेक्टरों को कमिश्नरेट व डीसीपी कार्यालय में लगाया

जयपुर। पुलिस महानिदेशक ने सोमवार को 45 इंस्पेक्टरों की बहुप्रतिक्षित तबादला सूची जारी कर दी। इसमें 5 इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं 7 इंस्पेंक्टरों को पुलिस कमिश्नरेट में लगाया गया है। जबकि शेष को अन्य थानों में लगाया गया है।
आदेशानुसार विधायकपुरी थानाप्रभारी रमेशचंद्र, चाकसू थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह, करधनी थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह व चौमूं थानाप्रभारी ओमप्रकाश कासलीवाल तथा इंस्पेक्टर शिवभगवान गोदारा को पुलिस लाइन में भेजा गया है। सोढाला थानाप्रभारी नेमसिंह को अति. पुलिस आयुक्त(प्रथम) कार्यालय, लालकोठी थानाप्रभारी प्रदीप हापावत तथा इंस्पेक्टर सपात खान को कमिश्नरेट अपराध शाखा, महिला थानाप्रभारी (पूर्व) सीताराम को कमिश्ररेट आसूचना शाखा, विद्याधर नगर थानाप्रभारी मोहन सिंह को पुलिस उपायुक्त कार्यालय(पश्चिम), ट्रांसपोर्ट थानाप्रभारी विजयपाल सिंह को पुलिस उपायुक्त कार्यालय(पूर्व) तथा दुर्घटना थाना दक्षिण के थानाप्रभारी बाबूलाल जोशी को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में स्थानांतरित किया है।


इसके अलावा इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर थाना, रामचंद्र मूंड को वैशाली नगर, पुष्पेंद्र सिंह को कोतवाली थाना, विद्याप्रकाश को जवाहर सर्किल थाना, दीपक खंडेलवाल को मोतीडूंगरी थाना, शंकरलाल छाबा को करधनी थाना, सुरेश कुमार यादव को गांधी नगर थाना, माधोसिंह को शिप्रापथ थाना, रामगोपाल पारीक को श्याम नगर थाना, राजेंद्र सिंह राठौड़ को चौमूं थाना, मदनदान सिंह को यातायात निरीक्षक (पूर्व), महेश मीणा को दुर्घटना थाना (दक्षिण), सुरेश सांवरिया को जालुपूरा थाना, चंद्रपुरोहित को विधायकपुरी थाना, राजेंद्र सिंह को बनीपार्क थाना, धर्मवीर सिंह को मानसरोवर थाना, शिवकुमार भारद्वाज को चाकसू थाना, अनूप सिंह को हरमाड़ा थाना, दिनेश मीणा को गलतागेट थाना, कुशाल ङ्क्षसह को विद्याधर नगर थाना, हरिशंकर शर्मा को मालवीय नगर थाना, जगमोहन शर्मा को प्रताप नगर थाना, हरिचरण मीणा को लालकोठी थाना, अशोक चौहान को बस्सी थाना, भंवर रणधीर सिंह को सिंधीकैंप थाना, आस मोहम्मद को अशोक नगर थाना, सूर्यवीर सिंह को आदर्श नगर थाना, नीलकमल मीणा को जवाहर नगर थाना, महावीर सिंह को महिला थाना (पूर्व), राजेंद्र सिंह को करणी विहार थाना, रायसिंह बेनीवाल को महेश नगर थाना, विक्रम सिंह को सोढाला थाना व संजय शर्मा को (अटैच) कालवाड़ थाने में लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment